फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘श्यामधर मिश्र ने जिले में विकास को दी गति’

Thu, 03 Nov 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज।जिले के विकास पुरूष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पं.श्यामधर मिश्र की बुधवार को कठौता स्थित आवास पर पुण्यतिथि मनाई गई।जिले के जुटे कांग्रेसी नेताओं,कार्यकर्ताओं और पदाधिका रियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके विकास कार्यो पर प्रकाश डाला। कहा कि स्वॅ. श्यामधर मिश्र विकास ही नहीं   बल्कि महापुरूष भी थे। जिलाध्यक्ष डॉ.नीलम मिश्रा के नेतृत्व में स्वॅ.मिश्र के सपने पूरे करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम            शुभारंभ चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।       
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि स्वॅ.पंडित जी सिर्फ हमारे घर के नहीं बल्कि पूरे जिले के मुखिया थे। जो हमेशा जिले के विकास के बारे में ही सोचने के साथ उसे करने में विश्वास रखते थे। उनकी सोच का परिणाम है कि विकास के लिए भदोही जिले का सृजन हुआ, औराई में चीनी मील की स्थापना की गई और जिले के प्रत्येक गांव में राजकीय नलकूप स्थापित है। इससे किसानों को फसलों की सिंचाई करने में राहत मिल रही है। द्वितीय चरण के राहुल संदेश यात्रा शुभारंभ होने की जानकारी दी। कहा कि राहुल संदेश यात्रा भी उन्ही बुनियाद पर ही चल रही है। इसमें किसान हित सर्वोपरि है,कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ,बिजली बिल हाफ और    समर्थन मूल्य का करो हिसाब       किया जाएगा। 
जिला प्रभारी कांति शुक्ला  ने राहुल संदेश यात्रा की विस्तृत जानकारी दी, कहा कि यात्रा  किसानों को मेहनत का उचित मूल्य दिलाने है। संचालन जयशंकर दुबे  ने  किया। 
विज्ञापन

इस मौके पर पुनिया जी, विनोद श्यामधर, उमापति, दुर्गा प्रसाद, कैलाश मिश्रा, ओंमकार मिश्र, सिद्धार्थ मिश्र, जगदीश, सुरेश उपाध्याय, सुरेश गौतम, प्रेम बिहारी, वसीम अंसारी, अवधेश, शारदा, संतोष बघेल, संजय आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें