फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 104 केंद्र

Thu, 03 Nov 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आगामी यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 104 परीक्षा केंद्र पर मुहर लग गई है।  हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 58 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में हिस्सा लेंगे। 2016 की परीक्षा के सापेक्ष करीब पांच हजार परीक्षार्थी घट गए हैं। प्रशासनिक बैठक के बाद विभागीय अधिकारी परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। केंद्र बनने वाले स्कूलों के प्रबंधकों से व्यवस्था को सही करने का निर्देश दे दिया गया है। 
विज्ञापन

जिले के 36 राजकीय, 25 वित्तपोषित और 104 वित्तविहीन स्कूलों में पढ़ने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को हर साल बोर्ड परीक्षा देनी पड़ती है। फरवरी- मार्च में संभावित परीक्षा के मद्देनजर प्रशासन और शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है। गत दिनों कलेक्ट्रेट में बोर्ड परीक्षा समिति की बैठक में 104 परीक्षा केंद्र बनाने की डीएम ने संस्तुति कर दी। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है।
 परीक्षा के लिए ज्ञानपुर तहसील में 48, भदोही में 34 और औराई        में 22 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल में 16 हजार 336 छात्र और 15 हजार 160 छात्राओं समेत 31 हजार  498 परीक्षार्थी होंगे जबकि इंटरमीडिएट में 13 हजार छात्र        और 13 हजार 563 छात्राएं परीक्षा में हिस्सा लेंगी। 
विज्ञापन

उधर इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष  कुमार मिश्र ने कहा कि परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। केंद्र बनने         वाले स्कूलों के प्रबंधकों को निर्देश दे दिया गया है कि वह शौचालय, चहरदीवारी को सही करा लें। कहा कि इस बावत समय पर सुधार न होने पर स्कूल को केंद्र की सूची से हटा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें