फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश में स्कूल खोलने को लेकर हुए मुखर

Sun, 24 May 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 शनिवार को बीआरसी ज्ञानपुर परिसर में बैठक कर शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पत्रक में न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए शिक्षकों से शिक्षण के अतिरिक्त अन्य काम न लेने की मांग की गई।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि अविलंब इस पर निर्णय नहीं लिया गया तो 25 मई को कार्य बहिष्कार करेंगे।
उतर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संयोजक धीरज सिंह के नेतृत्व में शनिवार को शिक्षकों ने प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल सिंह को पत्रक देकर ग्रीष्मकालीन अवकाश में शिक्षको से अन्य कार्य न लेने की मांग की।

पत्रक में कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम में यह स्पष्ट कहा गया है कि दैवी आपदा, चुनाव, शैक्षणिक कार्य के अलावा शिक्षक कोई कार्य नहीं करेंगे, लेकिन उसके बाद भी शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य में लगाया जा रहा है। मुख्य सचिव शासन ने उक्त अधिनियम के तहत सितंबर 2012 में एक पत्र भी जारी किया था। उसके बाद भी शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य में लगाया जा रहा है। 21 मई से 30 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश हो चुका है। इसके बाद भी निदेशक मध्याह्न भोजन की ओर से पत्र जारी कर शिक्षकों को एमडीएम बनवाकर स्कूलों में देने के लिए कहा गया है। इसके अलावा रसोइयों को दस माह का ही मानदेय दिया जाना है, इसको लेकर भी परेशानी हो रही है। गैर जनपद के अधिसंख्य शिक्षक भी जिले से चले गए हैं। छु्ट्टी को देखते हुए बच्चे भी अपने अभिभावक के साथ भ्रमण पर चले गए हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी कि अविलंब निर्णय वापस नहीं लिया गया तो शिक्षक 25 मई को कार्य बहिष्कार करेंगे। पत्रक देने वालों में मनोज कुमार सिंह, अरविंद कुमार पाल, राजाराम मौर्य, अफरोज जहां, योगिता हेमकर, मजीद खान, रमेश यादव, तेज बहादुर पाल, विरेंद्र यादव, मनोज, महेंद्र, माता प्रसाद, श्रीश त्रिपाठी, बनारसी दास, विमलकांत यादव, सुरेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


त कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें