फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे मकान में लगी आग, हजारों का नुकसान

Sun, 24 May 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाडि़यों ने करीब एक घंटे मशक्कत कर आग को बुझाया।
विज्ञापन



कंसापुर गांव निवासी उमाशंकर उपाध्याय के परिवार वाले शनिवार को अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक एक कमरे से आग की लपटें देख लोग परेशान हो गए।

 आनन-फानन में घरों से बाहर निकलकर शोरगुल मचाया। शोरगुल सुनकर वहां पर सैकड़ो की संख्या में पहुंचे लोगों ने बाल्टी आदि से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन गर्मी में आग
विज्ञापन

की लपटें विकराल होने लगीं।

सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी आग बुझाने के लिए गई। एक गाड़ी से आग न बुझती देख दूसरी गाड़ी मंगाई गई। दोनों गाडि़यों से करीब एक घंटे तक मेहनत की गई तो333 आग बुझी, लेकिन तब तक दो कमरों में रखा हजारों का अनाज जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


पीडि़त के मुताबिक 25 कुंतल गेहूं, पांच कुंतल सरसों, सात कुंतल आलू, बीस कुंतल भूसा, पांच कुंतल मटर, तीन कुंतल अरहर और चारपाई आदि जल गए। पीडि़त के अनुसार डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें