फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव में 25 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Sat, 31 Oct 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 निर्वाचन की ओर से रसायन विज्ञान विभाग में बनाए गए पांच काउंटरों पर अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, पुस्तकालय मंत्री और सकाय प्रतिनिधि पद के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक सिर्फ दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।
विज्ञापन


 जबकि तीन बजे तक कुल 23 प्रत्याशी नामांकन कर चुके थे। वहीं अंतिम एक घंटे में भी दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। पर्चा खरीदने के बाद करके  चार आवेदकों ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया।

निर्वाचन अधिकारी डॉ. श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को शांतिपूर्ण वातावरण में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया संपन्न हो गई। पांच पदों के लिए 25 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए चार, महामंत्री पद के लिए पांच, उपाध्यक्ष पद के लिए चार, पुस्तकालय मंत्री पद के लिए दो, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए तीन,वाणिज्य
संकाय के लिए चार और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।  इनमें अध्यक्ष पद के लिए शिवशंकर यादव, विनय कुमार दुबे, अमन शुक्ला, राहुल कुमार यादव ने परचे भरे। उपाध्यक्ष पद पर मनीष कुमार यादव, अभिषेक गुप्ता, विकास कुमार दुबे, उजैर अंसारी ने नामांकन किया। इसी प्रकार महामंत्री पद के लिए विशाल यादव, आशीष तिवारी, शिवम त्रिपाठी, अनुज पांडेय और प्रकाश यादव ने परचा भरा। इसी क्रम में पुस्तकालय मंत्री पद पर बृजेश कुमार यादव और दीपक कुमार उपाध्याय, संकाय प्रतिनिधि कला पद के लिए विकास तिवारी, त्रिभुवन नाथ यादव, मनीष कुमार, संकाय प्रतिनिधि, वाणिज्य पद के लिए पवन कुमार, आफताब आलम, शुभम शुक्ला, रोहित कुमार पांडेय, संकाय प्रतिनिधि, विज्ञान के लिए मोहित मिश्रा, गौरव मिश्र और मुकेश दुबे ने नामांकन किया। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया सुबह दस बजे तक शुरू होकर शाम चार बजे तक चली है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र बिक्री के दौरान विभिन्न पदों के लिए कुल 29 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदारी की थी। इसमें अध्यक्ष के एक, पुस्तकालय मंत्री के दो और कला संकाय प्रति निधि के लिए एक आवेदन ने पर्चा खरीदकर दाखिल नहीं किया है।

पर्चा जांच, वैध प्रत्याशियों की घोषणा आज
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों के पर्चों की जांच 31 अक्टूबर को होगी। नामांकन पत्रों के साथ संलग्ध दस्तावजों की जांच सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक की जाएगी। इसके बाद वैध नामांकन वाले प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की जाएगी। इसके अगले दिन एक नवंबर को प्रत्याशियों को नामांकन पत्र वापस लेने के लिए मौका दिया जाएगा। प्रत्याशियों की सूची फाइनल होने के बाद आठ नवंबर को मतदान और मतगणना के बाद देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी डॉ. श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच कर वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। इसके अगले दिन नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदान, मतगणना और परिणाम घोषणा शेष रह जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें