ज्ञानपुर। वाराणसी से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार की शाम को माधोसिंह रेलवे स्टेशन पर 18 मिनट तक खड़ी रही। बताया जा रहा है कि नई वंदे भारत में आई तकनीकी खामी के कारण ऐसा हुआ। तकनीकी खामी को दूर कर पांच बजकर 27 मिनट पर ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
माधोसिंह रेलवे स्टेशन के अधीक्षक जगत नारायण ने बताया कि सोमवार को अप वंदे भारत एक्सप्रेस को वाराणसी से दिल्ली के लिए चली थी। उसे प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर रूकना था। पहला दिन होने के कारण 20 बोगी के ट्रेन में कुछ विद्यार्थियों को बैठाया गया था। उन्हें माधोसिंह रेलवे स्टेशन पर ही उतराना था।
वंदे भारत सोमवार की शाम पांच बजकर दो मिनट पर स्टेशन पर पहुंची। इस बीच इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। तकनीकी टीम ने उसे ठीक किया और पांच बजकर 25 मिनट पर ट्रेन प्रयागराज की ओर रवाना हो गई। स्टेशन पर वंदे भारत 18 मिनट तक खड़ी रही।