फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्ञानपुर। कोतवाली व स्वाट की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
इनामी बदमाश एक सप्ताह पूर्व ई-रिक्शा सवार महिला से मंगलसूत्र छीनने की घटना में शामिल था। पुलिस की कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली लगी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मर्चवार के पास रास्ते में बीते 21 फरवरी को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाश ई-रिक्शा पर सवार महिला के गले से मंगलसूत्र झपट्टा मारकर छिनकर भाग गए थे।
विज्ञापन

घटना के अनावरण के लिए गठित थाना ज्ञानपुर और जनपदीय स्वाट की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम बृहस्पतिवार की रात असनाव बाजार के पास चेकिंग कर रही थी।
पुलिस ने संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की। जिसे पुलिस ने घेरने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के पैर पर गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम सचिन मौर्या निवासी किसोरा, हंडिया, प्रयागराज बताया।
पूछताछ में पता चला कि वह 21 फरवरी को हुए ई-रिक्शा सवार महिला की चेन स्नेचिंग में शामिल था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक 315 बोर का देशी तमंचा, तीन कारतूस और घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की।
विज्ञापन

इस बीच एक अन्य अभियुक्त मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश पर भदोही और प्रयागराज में लूट, चोरी और आयुध अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं। वहीं अपराधी 25 हजार रुपये का इनामी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें