कल्याणकारी योजनाओं, शासन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया।
जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि तीन साल में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार ने जो उपलब्धि हासिल की वह काबिले तारीफ है।
कहा कि इससे कार्यकर्ताओं की पूर्ण बहुमत से सत्ता में लाने की मेहनत सफल हुई है। बताया कि मिशन 2017 को फतह करने के लिए सेक्टर, बूथ प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी।
विधानसभाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी 15 बूथ का एक सेक्टर बनाए, पांच वर्ष से सक्रिय सदस्य को प्रभारी बनाए। वन बूथ ट्वेंटी यूथ तर्ज पर बूथ संगठन तैयार करे, उसमें महिलाओं की भी भागेदारी हो। शासन के कार्य की गुणवत्ता में संदेह हो तो शिकायत करें।
डीएम, एसपी, सीडीओ से जांच कराकर कार्रवाई होगी। विधायक विजय मिश्र ने भी संगठन को सर्वोपरि माना, कहा कि सेक्टर, बूथ प्रभारी संगठन द्वारा बनाया जाए। जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसमें सहभागिता करने में पीछे नहीं रहूंगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले, इसका विशेष ध्यान रखे। किसी कार्यकर्ता के स्वाभिमान की रक्षा में पीछे नहीं हटूंगा।
इस मौके पर संचालन जिला महासचिव राजितराम यादव ने किया। बैठक में पूर्व विधायक शारदा प्रसाद बिंद, रामजस यादव, जटाशंकर मौर्य, हृदय नारायण, लालजी, कल्लूराम यादव, धर्मेद्र कुमार, रामयज्ञ पाल, वहाब अली, रविंद्र पाल, जावेद खां मुन्ना, शकील दादा, दानिश सिद्दीकी, रूखसाना बेगम, सरिता गौड़, दीनानाथ यादव, सचिन, मनोज, अरूण आदि लोग थे।