ज्ञानपुर। करीब डेढ़ माह से चल रहे लॉकडाउन में बच्चे पढ़ाई संग पेंटिंग बना रहे हैं। उनकी बनाई पेंटिंग आकर्षण संग संदेश भी दे रही है। बच्चों संग बड़े भी उनके साथ टाइमपास कर रहे हैं।
महथुआं निवासी सौरभ दूबे ने स्टे टू होम की पेंटिंग बनाकर लॉकडाउन में सभी से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। उसके कदम को घर वाले भी सराहते नहीं थक रहे। पिपरिस के एलआईसी अभिकर्ता अखिलेश प्रकाश पाल बेटे अस्मित को पेंटिंग का गुर सिखा रहे हैं। बालीपुर गांव में बड़ी संख्या में बच्चे कैरम खेलकर समय व्यतीत कर रहे।