चुनार। अरुणाचल प्रदेश की जनजाति व जनजातीय पुजारी का एक दल भारत गौरव यात्रा के दौरान चुनार नगर के रामबाग स्थित सुरभि शोध संस्थान चुनार पहुंचा। नगर के रामबाग स्थित सुरभि शोध संस्थान में शनिवार को राष्ट्रीय जनजाति सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित सम्मान किया गया। इसमें मुख्य अतिथि हरिश्चंद्र त्रिपाठी क्षेत्र जनजाति संपर्क प्रमुख रहे।
उन्होंने बताया कि दल सात मार्च से भारत भ्रमण पर निकला है जो अरुणाचल से दिल्ली वृंदावन होते हुए 13 मार्च को वाराणसी पहुंचा और वहां से शनिवार को चुनार नगर के रामबाग स्थित सुरभि शोध संस्थान पहुंचे। जिसमें अरुणाचल प्रदेश के पुजारी दल में जनजातीय के आदि तागीन गालों व जनजाति के निशी पुजारी लोग सम्मिलित रहे। पुजारी दल का संस्थान में स्वागत किया गया। जिसमें पुलुक लेडा जो अरुणांचल प्रदेश विश्वहिंदू परिषद के प्रदेशों अध्यक्ष है। जिनका संस्थान में स्वागत सम्मान किया गया। दल ने अपने वेशभूषा से उपस्थित लोगों का स्वागत किया और अपने यहां से लाएं गए जल से संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पवित्र किया। रक्षा सूत्र बांध कर उन्हें स्वस्थ रहने के लिए आशीर्वाद दिया।