राम-भरत का मिलन होते ही जयश्री राम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।
लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विभिन्न इलाकों से आए कलाकारों ने 23 से अधिक आकर्षक लाग विमान को प्रदर्शित किया। बेहतर लाग विमान को पुरस्कृत किया गया।
श्री शिवशक्ति क्लब औराई की ओर से आयोजित भरत मिलाप में श्री आदर्श रामलीला कमेटी अमीरपट्टी के कलाकारों ने राम भरत मिलन की आकर्षक झांकी निकालकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा ने फीता काटकर भरत मिलाप का श्रीगणेश किया। रात में जगह-जगह आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए लोग जहां उमड़े वहीं आकर्षक लाग विमानों ने भी लोगों को सम्मोहित किया।
देर रात मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और भरत का मिलन होते ही क्षेत्र जयश्री राम के जयकारे से गूंज उठा। लोगों ने प्रभु श्रीराम पर पुष्पवर्षा की। औराई क्षेत्राधिकारी अखिलेश राय और एसओ सत्येंद्र यादव ने बेहतर लाग विमान को पुरस्कृत किया।
श्रीकृष्ण के अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को प्रथम पुरस्कार ज्ञानपुर के राकेश यादव, द्वितीय पुरस्कार वंशीधर मिस्त्री, तृतीय पुरस्कार लालजी मिस्त्री ज्ञानपुर को मिला। कमेटी के साधु तिवारी ने पुलिस के सहयोग पर आभार जताया।
इस मौके पर संदीप सिंह, मानिचंद्र तिवारी, राज यादव, विकास दूबे, नारायण लाल श्रीवास्तव, मंगलदास केसरी, पंडित सोनकर आदि मौजूद रहे।