फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रक पर मंडी समिति ने लगाया 2.31 लाख जुर्माना

विज्ञापन
कृ​षि उत्पादन मंड़ी समिति में खड़ी ट्रक। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
लालानगर। मंडी शुल्क जमा किए बिना कुशीनगर से महाराष्ट्र जा रहे काला चावल लदे ट्रक पर मंडी समिति ने मंगलवार को दो लाख का जुर्माना लगाया। एक सप्ताह पूर्व भी चावल लदे एक ट्रक पर समिति ने दो लाख का जुर्माना लगाया था। कुशीनगर से महाराष्ट्र जा रह ट्रक 120 क्विंटल काला नमक चावल 240 बोरियों में भरकर ले जाया रहा था। जिस पर व्यापारी ने खरीदारी के समय मंडी शुल्क अदा नहीं किया था। मंगलवार को हाईवे पर जांच के दौरान सचल दल की टीम ने ट्रक पर लदे चावल से जुड़े अभिलेख की जांच किया।
विज्ञापन

वाहन चालक जितेंद्र पाल निवासी धरमापुर जौनपुर ने जरूरी कागजात नहीं दिखा सके। जिसके बाद सचल दल के प्रभारी श्रेयस त्रिपाठी ने चावल की कुल कीमत 21 लाख 10 हजार 800 रुपये पर दो लाख 31 हजार का जुर्माना लगाया। सचल दल प्रभारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें