मनोहरपुर में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते आचार्य मारुति नंदन महाराज। संवाद
वहिदानगर। डीघ ब्लॉक के केवटाहीं मनोहरपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बृहस्पतिवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालु कथा के अमृतमयी प्रसंगों का रसपान कर भाव-विभोर हो गए। कथावाचक आचार्य मारुति नंदन महाराज ने कथा में भगवान विष्णु के वराह अवतार, सृष्टि वर्णन और भरतोपाख्यान के प्रसंगों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। बताया कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब-तब भगवान विभिन्न रूपों में भगवान अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। वराह अवतार के प्रसंग के माध्यम से भक्तवत्सलता और पृथ्वी के उद्धार की दिव्य कथा सुनाई। सृष्टि की उत्पत्ति और उसके संचालन से जुड़े आध्यात्मिक रहस्यों को सरल शब्दों में समझाया।
प्रभु के जयकारों और भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। मौके पर विद्यामणि पांडेय, अंबिका सिंह, रामजीत पांडेय उर्फ मुन्नू, हरि शंकर शुक्ल, रमा शंकर दुबे, कृपा शंकर पांडेय, राज कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
डीघ ब्लॉक के केवटाहीं मनोहरपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बृहस्पतिवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालु कथा के अमृतमयी प्रसंगों का रसपान कर भाव-विभोर हो गए। कथावाचक आचार्य मारुति नंदन महाराज ने कथा में भगवान विष्णु के वराह अवतार, सृष्टि वर्णन और भरतोपाख्यान के प्रसंगों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। भरतोपाख्यान का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि मनुष्य को जीवन में सदैव भगवान का स्मरण करना चाहिए। सांसारिक मोह-माया में अत्यधिक आसक्ति मनुष्य को उसके वास्तविक उद्देश्य से भटका सकती है। मौके पर विद्यामणि पांडेय, अंबिका सिंह, रामजीत पांडेय उर्फ मुन्नू, हरि शंकर शुक्ल, रमा शंकर दुबे, कृपा शंकर पांडेय, राज कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।