फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 5 साल की गारंटी वाली लाइटें ठीक से डेढ़ साल भी नहीं जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की निकायों में पांच साल की गारंटी वाली स्ट्रीट लाइटें डेढ़ साल के अंदर ही खराब हो गई हैं। सातों निकायों में ढाई साल में करीब 1010 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। इसमें 450 लाइटें करीब डेढ़ साल पहले बाकी छह माह पहले लगाई गई थीं।
विज्ञापन

इन स्ट्रीट लाइटों पर आठ करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए गए हैं। इनमें करीब 35 फीसदी तक लाइटें खराब हो गई हैं।
जिले की निकायों को रोशन करने के लिए लगभग हर नगर पंचायतों में अलग-अलग मद से स्ट्रीट व हाईमास्ट लाइट लगाई गई। इन लाइटों से न सिर्फ नगरों की सुंदरता बढ़ती है, बल्कि सुरक्षा भी बढ़ती है।
बीते ढाई साल के भीतर जिले की लगभग सभी नगर पंचायतों में अलग-अलग योजनाओं से स्ट्रीट व हाईमास्ट लाइट लगाई गई। गोपीगंज नगर में करीब दो साल पहले नगर विकास योजना के तहत करीब दो करोड़ रुपये की लागत से लगाई गई 250 स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं।
विज्ञापन

इसी तरह ज्ञानपुर नगर में भी दो साल पहले दो करोड़ की लागत से 200 से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। घोसिया नगर पंचायत में वंदन योजना के तहत 90 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं।
जिसपर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसी तरह भदोही नगर पालिका में सात माह पहले 110 के आसपास और सुरियावां में पांच माह पहले 130 के आसपास स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं। नईबाजार में ढाई साल में 70 लाख खर्च कर 150 लाइटें लगाई गई हैं। इसी तरह खमरिया में भी इसी तरह से करीब 80 के आसपास लाइटें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें