फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपणन विभाग की हड़ताल से रुका नि:शुल्क राशन का उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। खाद्य एवं रसद विभाग से संबद्ध इंस्पेक्टर एंड आफिसर्स एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय अनिश्चित कालीन हड़ताल ने नि:शुल्क राशन के उठान पर रोक लगा दी है। नि:शुल्क राशन का उठान न होने के कारण ज्ञानपुर, अभोली, डीघ ब्लाक के लगभग 100 कोटे की दुकानों से वितरण कार्य और विलंब से हो सकता है। क्योंकि तीन से 12 जुलाई तक सिंगल स्टेज योजना से कोटेदारों तक राशन 80 फीसदी पहुंच गया है और 20 फीसदी सामान पहुंचने में हड़ताल का असर पड़ा है।
विज्ञापन

जून के प्रथम चरण में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत प्रति कार्ड पांच किलो गेहूं-चावल और एक-एक किलो चना, तेल और नमक के वितरण की तिथि तीन से 15 जुलाई तक निर्धारित किया गया है। खाद्य सामानों की पूर्ति होने और गेहूं-चावल न होने की स्थिति में कोटेदार अभी तक वितरण शुरु नहीं कर सके है। प्रदेश स्तरीय अनिश्चित कालीन हड़ताल का असर यह है कि 11 जुलाई से ही एफसीआई गोदाम पर सन्नाटा पसर गया। इंस्पेक्टर एण्ड आफिसर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने कहा कि तीन माह पहले यही कार्य ब्लाक स्तर पर विपणन विभाग से कराया जाता था और समय से राशन का उठान होने से कार्डधारकों में वितरण भी सुनिश्चित हुआ करता था। जबसे सिंगल स्टेज योजना लागू की गई है तब से विपणन विभाग के कर्मचारी कार्यविहीन बनकर रह गए है और कोटेदारों को समय से राशन की पूर्ति नहीं हो पा रही है। चेतावनी दी है कि प्रदेश स्तरीय हड़ताल में एसोसिएशन की चार सूत्रीय मांगों में शामिल में पीडीएस और सीएमआर कंट्रोल आर्डर तत्काल पूरा किया जाए, अधूरे आश्वानों को पूरा कर शासनादेश जारी किया जाए, विपणन शाखा के कार्यों को बहाल नहीं किया गया तो उठान कार्य प्रभावित रहेगा।
वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शुरू होगा उठान : एसडीएम
ज्ञानपुर। एसडीएम सदर योगेंद्र कुमार ने कहा कि यह मामला खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित है। कोटेदारों और कार्डधारकों की समस्या का समाधान के लिए वैकल्पिक व्यवस्था से राशन का उठान कराया जाएगा। एफसीआई गोदाम पर प्रेषण कार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे एआरओ शिवनारायण ने कहा कि हड़ताल के कारण सिंगल स्टेज योजना के कोई वाहन उठाने कराने नहीं पहुंचे। इसकी जानकारी खाद्य एवं रसद आयुक्त को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें