उन्होंने प्राचार्य पर छात्रहित की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि 25 मार्च तक लाइब्रेरी चालू नहीं किया गया तो वे सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
नारेबाजी करके विरोध जता रहे छात्रों ने बताया कि आठ मार्च को छात्रसंघ उद्घाटन करने आए विधायक विजय मिश्र ने पुस्तकालय को एक सप्ताह में चालू करने के लिए निर्देश दिया था।
लेकिन समय सीमा बीत जाने के बाद भी कालेज प्रशासन की ओर से इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। आग्रह करने पर प्राचार्य ने लाइब्रेरी खोलने के लिए जिम्मेदारी निदेशालय का बताकर पल्ला झाड़ लिया।
इससे अब इस शैक्षित सत्र में छात्रों को पुस्तकालय से पुस्तक मिलना संभव नहीं हो सकेगा। इसलिए कालेज प्रशासन की ओर से पुस्तकालय भवन को 25 मार्च तक नहीं खोला गया तो आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों में पुस्तकालय मंत्री जितेंद्र यादव, विनय यादव, महामंत्री कमलेश यादव, अंबुज पांडेय, उपाध्यक्ष राहुल कुमार, पवन, प्रदीप, राजन, रमाशंकर, मनोज, अनुराग, विक्की, सोनू आदि रहे।