बाकी प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों ने निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के पास भेज दिया।
औराई तहसील दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। मंडलायुक्त अनिल कुमार भी तहसील दिवस में अचानक पहुंचकर फरियाद सुनी।
उन्होंने प्राथमिकता से तहसील दिवस की समस्याओं को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण का निर्देश दिया।
औराई तहसील में आए कुल 83 मामलों में सात और ज्ञानपुर में आए 49 मामलों में भी सात का ही निस्तारण हो सका।
जबकि भदोही तहसील में आए कुल 75 मामलों में चार का निस्तारण हो सका। तहसील औराई में अधिकतर मामले राजस्व के आने पर मंडलायुक्त ने पुलिस के साथ निस्तारण पर जोर दिया।
शासन के मंशानुरूप कार्य करने और पात्रों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिलाने का निर्देश दिया। इसके अलावा कार्य में उदासीनता बरतने पर कार्रवाई करने की भी मातहतों को चेतावनी दी।
इसके बाद वे जनेश्वर मिश्र ग्राम के तहत चयनित चकमसूद, पियरोपुर गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। सीसी रोड की गुणवत्ता का जांच करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर एडीएम रमाशंकर यादव, एएसपी लल्लन प्रसाद यादव, एसडीएम राजेंद्र कुमार, तहसीलदार शिव प्रसाद, डीएसओ संतोष निरंजन, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल, पिछड़ा वर्ग अधिकारी हिमेंद्र उपाध्याय आदि रहे।
ज्ञानपुर तहसील में एसडीएम परवेज अहमद, सीओ श्यामशंकर पांडेय, तहसीलदार विजय नारायण सिंह, न्यायिक ओम प्रकाश पांडेय आदि रहे।