खराब बिजली आपूर्ति को लेकर अधिवक्ताओं ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जेई और तहसीलदार के आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने घंटे भर बाद जाम समाप्त किया।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम गुप्ता ने चक्काजाम को समर्थन देते हुए कहा कि कटौती से हर वर्ग का नुकसान हो रहा है।
इसके पूर्व अधिवक्ताओं ने लाइब्रेरी हाल में बैठक की। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कचहरी गेट पहुंचे। जाम की खबर पर सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस-पीएसी की तैनाती की गई थी।
इस दौरान तेज बहादुर यादव, मोहनलाल मिश्र, मजहर शकील, केके सिंह, विंध्यवासिनी त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहन आवागमन ठप हो गया। सूचना पर तहसीलदार, अवर अभियंता विद्युत ने पहुंच कर अधिवक्ताओं का ज्ञापन लिया।
उन्हें 48 घंटे के अंदर आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया। इस पर अधिवक्ताओं ने जाम को आश्वासन के समय तक स्थगित रखने का निर्णय लिया। इस मौके पर सुशील चौबे, सुर्यदत्त पांडेय, अजय सिंह, रमेशचंद मौर्य, रामसागर चौरसिया, सुरेश सिंह, बलराम पांडेय, राहुल श्रीवास्तव, शशि पांडेय, सुशील पांडेय, श्याम नारायण, गोपीचंद तिवारी, कैलाश पति, विजय नारायण, शमशाद खां, परवेज खां समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
क हो गई। उच्चाधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ।