फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानपति के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

Fri, 17 Jun 2016 02:13 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
औराई के  भवनाथपट्टी के ग्रामीणों ने दयाशंकर यादव ने नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रधानपति के खिलाफ प्रदर्शन किया है। कोटे की दूकान आवंटन में गड़बड़ी करने का आरोप लगाकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। डीएम से ग्रामीणों ने दूकान चयन में प्रधानपति की कारतूत पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने और नए सिरे से दूकान का आवंटन करने की मांग की। 
विज्ञापन

मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्रक  देकर बताया कि  गत बुधवार को गांव में कोटे की दूकान के आवंटन की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान प्रधानपति पर धमकी देकर अन्य दावेदारों को बैठा दिया। इसके बाद मन मानी ढंग से चहेते के पक्ष में चुनाव कराने का प्रयास किया। डीएम से जांचकर जरूरी कार्रवाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानपति इतना मनबढ़ हो चुका है कि वह हर किसी से अपने रसूख के बल पर मार पीट समेत अन्य विवाद करने पर आमादा हो गया है। जिसका विरोध करने पर ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार भी करने से नहीं रोका गया। प्रधानपति के इस तरह मनमानी करने पर ग्रामीणों ने न्याय न मिलने की आशंका जताई। इसलिए जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस मौके पर विनोद यादव, कड़ेदीन यादव, लल्लू, महेंद्र कुमार, हरीशंकर, भूल्लू, नागेंद्र, सुरेश, राकेश, कमलेश, राहुल, राजकुमार, रामसुंदर, त्रिलोकी समेत लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें