फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व शुरू

विज्ञापन
छठ पुजा के लिए सजी फल की दुकान। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ है। चार दिवसीय अनुष्ठान के पहले दिन व्रत वाले घरों में चावल और शाकाहार भोजन बनाकर व्रती महिलाओं सहित परिवार के सदस्यों ने किया। छठ पूजा को लेकर वातावरण भक्तिमय है। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। छठ पर्व से पहले फलों के दामों में मामूली तेजी आई है। सुबह-शाम पुलिसकर्मी चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन

भिदिऊरा निवासी आचार्य गणेश पांडेय ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि शुक्रवार से डाला छठ शुरू हुआ। चार दिवसीय अनुष्ठान के पहले दिन गंगा घाटों से लेकर सरोवरों और नहरों-कृत्रिम जलाशयों तक श्रद्धालुओं ने वेदियां बनाईं। ज्ञानपुर के ज्ञानसरोवर, रामपुर गंगा घाट, सीतामढ़ी, समेराधा के अलावा आसपास के अन्य घाटों और सरोवरों पर वेदियां बनाकर जगह पक्की करने करने की होड़ मची रही। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रत वाले घरों के लोग घाटों पर पहुंचकर स्थान तलाश कर साफ-सफाई की। उसी स्थान पर अगले दिन यानी कि सप्तमी तिथि पर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ पर्व के मौके के लिए व्रती महिलाएं अलग से गेहूं की धुलाई कर उसे सुखाती हैं। उसके आटे से ठेकुआ का प्रसाद बनाकर छठी मैया को अर्पित करती हैं।
खरना का प्रसाद ग्रहण कर तत्पश्चात 15 नवंबर को षष्ठी के दिन सायंकाल अस्ताचल यानी अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की जाएगी। 28 नवंबर को प्रातःकाल उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देकर छठ व्रत का पारण किया जाएगा।
विज्ञापन


छठ पर चलाई गई, ग्वालियर-बरौनी ट्रेन
रेल प्रशासन द्वारा दिवाली के उपरांत छठ महापर्व पर रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए 04101/04102 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर त्योहार स्पेशल गाड़ी चलाई गई। 04101 ग्वालियर-बरौनी त्योहार विशेष शुक्रवार को ग्वालियर से दोपहर 14.15 बजे प्रस्थान की है। फतेहपुर प्रयागराज जं. से 01.05 बजे, ज्ञानपुर रोड 02.50 बजे होते हुए बरौनी पहुंचेगी।
छठ पर फलों की मांग तेज, सजी दुकानें
छठ महापर्व को लेकर नई बाजार सहित जिले भर में फलों की मांग बढ़ी है। सूर्य को अर्घ्य देने और प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालु फल खरीद रहे हैं। फल और पूजा सामग्री की दुकानें हैं। वहीं, सूप सहित छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्रियों के दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। नई बाजार के फल व्यापारी अमित सोनकर ने बताया कि बाजार में सेब 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसी तरह मौसमी 40 से 50 रुपये, संतरा 80 से 100, अंगूर 160 से 180, बेर 70 से 80, शरीफा 80 से 100, अमरूद 90 से 100, सिंघाड़ा 35 से 40 प्रति किलो बिक रहा है। इसी तरह नारियल 40 रुपये प्रति पीस, गन्ना 25 से 30, अनानास 40 से 50, लौकी 50 रुपये प्रति पीस बिक रही है। वहीं केला 40 से 50 रुपये प्रति दर्जन बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें