कलनुआ में प्रभारी मंत्री एके शर्मा के रात्री चौपाल में जुटे लोग। संवाद
- फोटो : 1
ज्ञानपुर। प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने देर रात कलनुआ गांव में चौपाल लगाई। केंद्र सरकार के 12 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में लगाई गई चौपाल में उन्होंने सरकार के योजनाओं की जानकारी दी। वहीं चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी। वहीं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व किट वितरित किया।
प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रतिमा, राजू, वंदना एवं नगीना को आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। वहीं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत अनीता, गीता, राजू, तारा सहित पांच लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का स्वीकृति पत्र दिया। वहीं कृषि विभाग द्वारा रामबली पांडेय, हरिश्चंद्र, कालेंद्र कुमार, लाल बहादुर सहित पांच किसानों को उन्नत कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिनी किट प्रदान की। इसके अतिरिक्त टीबी से पीड़ित मरीजों को पोषण पोटली वितरित किया।
कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सेवा, संवेदनशीलता और संकल्प की भावना से कार्य करना ही सुशासन की पहचान है और इसी सोच के साथ केंद्र एवं प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही हैं। जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि जिले कलनुआ गांव में कुल 108 राजस्व गांव एवं मजरे शामिल हैं। पंचायत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 98 हेक्टेयर व कृषि योग्य क्षेत्रफल 87 हेक्टेयर है। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल, अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला आदिर रहीं।