फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा और रोजगार सेवकों के लिए संवेदनहीन हो गई है सरकार : दयाशंकर

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेस के लोग। स्रोत संगठन - फोटो : 1
विज्ञापन
सीतामढ़ी। मनरेगा मजदूरों और रोजगार सेवकों के बकाया भुगतान के लिए मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकताओं ने मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी शैलेश कुमार को सौंपा। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण मनरेगा मजदूरों को महीनों से मजदूरी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि सरकार मजदूरों और कर्मचारियों के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है। मनरेगा मजदूरों का बकाया भुगतान और रोजगार सेवकों का लंबित मानदेय तत्काल दिया जाना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र दुबे ने कहा कि प्रदेश में संविदा कर्मियों की स्थिति दयनीय हो चुकी है।
विज्ञापन

इस मौके पर दीनानाथ दुबे, राजेश्वर दुबे, सुरेश गौतम, सुबुकतगीन अंसारी, संतोष सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें