फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूतावास बंद कर चीनी राजदूत को वापस भेजे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भारत-चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख स्थित नियंत्रण रेखा पर 20 भारतीय जवानों के शहीद होने पर बुधवार को कांग्रेस जन ने कैंप कार्यालय पर शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि सारा देश बहादुर जवानों के साथ है। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा चीन को ईंट का जवाब पत्थर से देने की मांग की गई।
विज्ञापन

मुशीर इकबाल ने रंजोगम का इजहार करते हुए कहा कि चीन की सेना ने धोखे से हमारे सैनिकों पर हमला किया है। हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। लेकिन सरकार से मांग करते हैं कि सेना का मनोबल बनाए रखने के लिए इस पर त्वरित बदले की कार्रवाई की जानी चाहिए। जिलाध्यक्ष देव नारायण यादव ने कहा कि सरकार तत्काल भारत में चीनी दूतावास बंद करे और वहां के राजदूत को वापस भेजे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मामला कई दिनों से चल रहा है। अचानक नहीं हुआ है। इतने दिन सरकार क्या कर रही थी? भारतीय जवानों का शहीद होना केंद्र सरकार की कूटनीतिक हार है।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने बार बार देश को अंधेरे में रखा। कहा गया कि दोनो देशों के आला अधिकारियों के बीच बातचीत के जरिये विवाद का समाधान निकालने की बात बताई गई। यदि ऐसा था को हमारे जवानों पर हमला क्यों हुआ। बैठक में दूसरे पड़ोसी देशों से दिन पर दिन बिगड़ रहे रिश्तों के लिए भी प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराया गया। श्रद्धांजलि देने वालों में कमर मलिक, मसूद आलम, परवेज अंसारी, संजय गुप्ता, नूरआलम, अभिमन्यु यादव, अफरोज डायर, महबूब आलम अंसारी, बद्री पटवा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें