फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ब्लॉक न मिलने से स्टेशन में खड़ी है मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। चालक ने सोमवार को मालगाड़ी को भदोही स्टेशन पर खड़ा कर दिया। ओवर ड्यूटी और ब्लॉक न मिलने के कारण खड़ी मालगाड़ी के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। गाड़ियों को प्लेटफार्म एक से पास कराया गया। स्टेशन अधीक्षक ने दावा किया कि गाड़ियों पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ा। मालगाड़ी स्टेशन पर लगभग 22 घंटे से खड़ी है। जंघई रेलवे स्टेशन पर तीन सितंबर से नॉन इंटरलाकिंग का कार्य कराया जाएगा। इस बीच, वाराणसी से सुरियावां के बीच रेलवे लाइन पर गिट्टी गिराने का काम मालगाड़ी से किया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्रा ने बताया कि बीती रात मालगाड़ी चालक डीएमटी से बोल्डर लादकर भदोही आया।
विज्ञापन

कार्य कराने के लिए संबंधित अधिकारी सोमवार को 90 मिनट का ब्लाक मांग रहे थे, लेकिन 70 मिनट ही मिल पा रहा था। ऐसे में ब्लाॅक नहीं दिया गया। इसके कारण मालगाड़ी को चालक ने प्लेटफार्म दो पर खड़ा कर दिया। अधीक्षक ने दावा किया कि सभी गाड़ियों को प्लेटफार्म एक से पास कराया गया। किसी के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। भदोही स्टेशन पर लंबी दूरी की गाड़ियों का स्टापेज प्लेटफार्म नंबर दो पर ही होता है। ऐसे में सोमवार को अचानक जानकारी के बाद रेल यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भाग कर लोगों ने गाड़ियों को पकड़ा। कामायनी एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल, इंटरसिटी, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस समेत एक दर्जन गाड़ियों को प्लेटफार्म एक से ही पास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें