फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फ्लाईओवर पर पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के गजिया फ्लाईओवर पर हुए हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। देर शाम दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर बाजार की ओर जा रहे थे। फ्लाईओवर पर पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक फ्लाईओवर से नीचे गिरकर और दूसरा पिकअप के चक्के के नीचे आकर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम भदोही के फेज-2 रजपुरा निवासी विवेक कुमार श्रीवास्तव (44) और मौर्या बस्ती एसआर पेट्रोल टंकी के पास निवासी अमित मौर्या (27) एक ही बाइक पर सवार होकर कस्बे की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी बीच एक पिकअप भी कस्बे की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मुताबिक दोनों वाहन काफी स्पीड में थे।
फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचते ही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहा अमित फ्लाईओवर के नीचे गिर गया और वहीं पीछे बैठा विवेक वाहन के धक्के से छिटककर दीवार में लड़ने के बाद जमीन पर गिर गया। जिससे उसके तेज रफ्तार पिकअप ने उसे रौंद दिया। दोनों तत्काल एमबीएस ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं अमित को एक निजी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद पिकअप चालक को वाहन समेत पुलिस ने पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है। सीओ अजय चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन समेत चालक को भी हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें