फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दिनभर चला धूप-छांव का खेल, उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन
शाम के समय आसमान में छाया बादल। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मंगलवार को बादल और सूरज की लुकाछिपी दिनभर चली। बार-बार धूप निकलने पर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए। दिन के तापमान में करीब आधा डिग्री का इजाफा हुआ। हालांकि रात का तापमान सामान्य रहा। मौसम विभाग ने दो दिन बाद अच्छी बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

सावन के पहले ही दिन से मानसून मेहरबान रहा। शुरुआती दिनों में बारिश के बाद कुछ दिनों तक बूंदाबांदी का दौर चला। अगस्त की पहली तारीख से करीब एक सप्ताह तक तेज तो कभी रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे धान की फसल में जहां पानी भर गया, वहीं ताल-तलैया भी लबालब हो गए। आसमान में बादल तो बने रहे लेकिन बारिश तीन दिनों से नहीं हो रही है। मंगलवार को भी सुबह आसमान में बादल छाए रहे।
सभी को लगा कि आज बारिश होगी लेकिन दिनभर कभी धूप और कभी छांव का आलम रहा। इससे वातावरण में उमस बढ़ गई। चिपचिपाती गर्मी से लोग परेशान दिखे।
दिन का तापमान भी 34.9 से बढ़कर 35.2 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि रात का तापमान सोमवार की तरह 26.9 डिग्री रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि 13 अगस्त के बाद अच्छी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें