फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: टैरिफ से 100 करोड़ का ट्रांसपोर्ट कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
करोड़ो के कालीन गोदामों में डंप होने से नगर में खड़े ट्रक। स्रोतः संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
भदोही। भदोही-मिर्जापुर परिक्षेत्र में उत्पादित मखमली कालीनों पर अमेरिकी टैरिफ का असर िदखने लगा है। अमेरिकी आयातकों के माल होल्ड करा देने से कालीन उद्योग से जुड़ा ट्रांसपोर्ट व्यवसाय ठप पड़ गया है। भदोही गुड्स ट्रांसपोर्ट्स एसोसिएशन के अनुसार भदोही-मिर्जापुर जनपद का ट्रांसपोर्ट कारोबार सालाना लगभग 100 करोड़ का है।
विज्ञापन

भदोही गुड्स ट्रांसपोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ का असर दिखना शुरू हो गया है। प्रतिदिन जिले से जहां 20 ट्रक माल मुंबई पोर्ट पर जाता था। ऑर्डर होल्ड कर दिए जाने से ट्रक खड़े हो गए हैं। इससे ट्रांसपोर्टर तो चिंतित हैं हीं, ट्रक चालकों और क्लीनरों की आजीविका पर भी खतरा बढ़ गया है।
अगर शीघ्र ही इसके लिए कुछ नहीं किया गया तो बेरोजगारी का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया। इसके बाद उसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया।
विज्ञापन

केवल 25 प्रतिशत तक टैरिफ पर ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर असर देखने को नहीं मिला था लेकिन ज्योंही ट्रंप ने टैरिफ दोगुना किया। हमारे ट्रक भी जहां के तहां खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें