महराजगंज में दुकान पर जांच करती खाद्य विभाग की टीम। स्रोत: विभाग
महराजगंज। मानसून सीजन में खाद्य एवं औषधीय प्रशासन विभाग ने खाद्य पदार्थों की जांच को तेज कर दी है। डीएम के निर्देश पर सोमवार को सहायक खाद्य आयुक्त विवेक मालवीय के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गोपीगंज और महराजगंज बाजार में छापा मारा। इस दौरान दूध, तेल, घी और मखाना के सात नमूने जांच को भेजा गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. ताविंदा ने बताया कि मिलावटी पाम आयल बिक्री की रोकथाम के लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह के साथ गोपीगंज और महराजगंज में जांच की गई। महराजगंज से एक पाम ऑयल, एक मखाना और दो घी का नमूना संग्रहित किया गया। इसी तरह गोपीगंज स्थित बाबा बड़े शिव मार्ग पर स्थित एक प्रतिष्ठान में छापेमारी की गई। इसमें एक देशी घी और दो बटर का नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित सातों नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों दुकानों पर भागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि वह मिलावटी सामान न बेचें।