फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन जमा हो गए 40 करोड़

Fri, 11 Nov 2016 01:22 AM IST
Bhadohi, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को बैंक बंद होने के बाद गुरूवार जब बैंक खुले तो बाहर लोग रुपये जमा करने के लिए खड़े मिले। सभी प्रमुख बैंकों में रुपये जमा करने वालों की भारी भीड़ रही। अकेले यदि भदोही शहर बात करें तो 40 करोड़ रुपये जमा हो गए। जबकि दो करोड़ रुपये बैंकों से बदले गए। नगर के कुछ बैंकों में सुबह 8 से 8 बजे तक और कुछ में सामान्य कामकाज हुआ। नोटों को बंद करने का आदेश लोगों के सर चढ़कर बोला और लोग सुबह ही बैंकों में नोट बदले और जमा करने पहुंच गए थे। लगभग सभी बैंकों ने केंद्र की इस योजना को हांथों          हांथ लिया कहीं एक, कहीं दो तो कहीं तीन काउंटर बनाकर रुपये वापस लिए गए। भीड़ वाले शाखाओं में महिलाओं और बृद्धों के लिए भी अलग से काउंटर बनाए गए थे। 
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक की गजिया शाखा में जहां 2.61 करोड़ जमा हुए तो लगभग 350 लोगों को 4-4 हजार रुपये के नोट बदले गए। बैंक आफ इंडिया शाखा में 6 करोड़ बदलने के अलावा 350 लोगों के रुपये बदले गए। इलाहाबाद बैंक में भी 2 करोड़ रुपये लौटाए गए।  इसी तरह से पंजाब नेशनल बैंक में डेढ़ करोड़ रुपये वापस लिए गए जबकि 325 लोगों को 4-4 हजार रुपये दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें