फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फर्स्ट एड बॉक्स में सिर्फ रूई, अग्निशमन यंत्र खाली

विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर में बच्चों को ले जा रही स्कूल बस का खुला गेट। संवाद - फोटो : File Photo
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरे और अटेंडेंट की व्यवस्था अनिवार्य है, लेकिन जिले में इन मानकों की हकीकत चौंकाने वाली है। कहीं फर्स्ट एड बॉक्स में दवाओं की जगह सिर्फ रूई मिली तो कहीं अग्निशमन यंत्र खाली मिले।
विज्ञापन

पांच बसों में बच्चों की देखरेख के लिए अटेंडेंट तक नहीं थे और सीसीटीवी कैमरे भी गायब मिले। इसके बावजूद इन बसों में बच्चों को बैठाकर सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन फीस वसूलने में मुस्तैद है, लेकिन बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा।
जिले में 725 निजी एवं कॉन्वेंट विद्यालय संचालित हैं। इनमें 100 विद्यालयों के पास अपने बस या चार पहिया वाहन हैं। परिवहन विभाग में करीब 550 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। शनिवार को हमारी टीम ने गोपीगंज, ज्ञानपुर, नई बाजार और चकपड़ौना के पास 10 स्कूली बसों की पड़ताल की। इस दौरान कई बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई।
विज्ञापन

ज्ञानपुर में एक निजी विद्यालय की बस में फर्स्ट एड बॉक्स के नाम पर सिर्फ रूई रखी मिली। चलते वाहन का दरवाजा खुला हुआ था। बस में सीसीटीवी कैमरा नहीं था और बच्चों को चढ़ाने-उतारने के लिए अटेंडेंट भी नहीं मिला। गोपीगंज नगर के एक नामी विद्यालय की बस में भी अटेंडेंट नहीं था। चकपड़ौना और नई बाजार में मिली तीन बसों में भी अटेंडेंट और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था नहीं थी। अग्निशमन यंत्र भी खाली था। इन बसों में सीटों से अधिक बच्चे बैठे थे।
विज्ञापन

पांच अन्य बसों में फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था ठीक मिली। उनमें अटेंडेंट भी तैनात थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें