अग्निशमन यंत्र का परीक्षण करते अग्निशमन कर्मी
इस साल गर्मी में अग्निकांड पर काबू पाने के लिए शासन से मिले हाईप्रेशर पंप अग्निशमन विभाग की मुश्किलें कुछ हद तक कम करेगा। पांच लाख की लागत से आए इस पंप की खासियत है कि मात्र 400 लीटर पानी में एक घंटे तक आग को बुझाएगा।
संसाधनों की कमी से जूझ रहे अग्निशमन विभाग को इस साल शासन से एक हाई प्रेशर पंप मिला है। प्रेशर के साथ दूर तक पानी फेंकने की क्षमता वाला यह पंप सकरी गलियो में भी पहुंच सकेगा। इसमें डीजल, पेट्रोल और गैस की आग बुझाने के लिए अलग से एक टैंक की व्यवस्था की गई है। इसमें 50 लीटर मोम भरा है, जो गैस, पेट्रोल और डीजल से लगी को को पलक झपकते ही बुझा देगा। शुक्रवार को नगर पंचायत की टंकी के समीप इसका परीक्षण किया गया। अग्निशमन अधिकारी लालजी गुप्ता ने कहा कि हाइप्रेशर पंप कम से कम जिले में तीन होने चाहिए। शासन से मांग की गई है लेकिन सांसद और विधायक अपने निधि से इसकी व्यवस्था कराएं तो बेहतर होगा।