फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: घोसिया में भवन निर्माण मानचित्र के लिए शुल्क का होगा निर्धारण

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को औराई विधायक दीनानाथ भास्कर की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक में हुई। बैठक में नगर के विकास कार्यों के लिए चर्चा करने के साथ-साथ विकास कार्ययोजनाएं तैयार की गई। बोर्ड ने तय किया कि अब नगर में भवन निर्माण के मानचित्र के लिए शुल्क निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन

ईओ डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि बोर्ड की बैठक में नगर के विभिन्न वार्डों के जर्जर नालियों की मरम्मत कराने का प्रस्ताव पास किया गया। वहीं, पेयजल व्यवस्था ठीक कराने जाने के साथ-साथ इंटरलॉकिंग के कार्य होंगे। बताया कि नगर को प्रकाश से जगमग करने के लिए जिन वार्डों में लाइट इत्यादि नहीं लगे हैं। वहां हाईमास्ट लगाए जाएंगे। वहीं, खराब लाइटों को दुरूस्त कराया जाएगा। बैठक में सभासदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं के बारे में बताया। इस पर यह तय किया गया कि सभी सभासद अपने-अपने प्रस्ताव तैयार कर नगर पंचायत में जमा करें। ईओ ने बताया कि सीएम मॉडल इंटर कॉलेज बनाए जाने के लिए विधायक के माध्यम से प्रस्ताव भेजा जाएगा। वहीं, नगर की मलिन बस्ती में एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। बैठक में चेयरमैन बेबी इबरार, मेराज अहमद, अरसद अली, ज्ञानचंद, इमाम अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें