फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट होकर ही मजबूत बनेगा हिंदू समाज : कौशल

विज्ञापन
भदोही के स्टेशन रोड पर विराट हिंदू सम्मेलन में मंच पर अति​​​थिगण। स्रोत संगठन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भदोही। नगर के स्टेशन रोड जलालपुर में सोमवार को सकल हिंदू समाज समिति की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें समाज को संगठित करने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ ही भारतीय संस्कृति और मूल्यों के प्रति जनजागरूकता पर बल दिया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कौशल किशोर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जाति-पाति, ऊंच-नीच और छुआछूत का कोई स्थान नहीं है। हमारी संस्कृति समरसता, समानता और एकता पर आधारित है। कहा कि समाज को बांटने वाली प्रवृत्तियां हमारी परंपरा के विपरीत हैं। इनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। कहा कि जागृत और संगठित हिंदू समाज ही भारत को परम वैभव की ओर ले जा सकता है। विशिष्ट अतिथि राजलक्ष्मी मंदा ने कहा कि समाज को एकजुट रहना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कहा कि समाज को अपनी सामाजिक बुराइयों पर चिंतन करना चाहिए और उन्हें दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास करने चाहिए। एकजुट समाज ही राष्ट्र को मजबूत बना सकता है। इस संजय श्रीवास्तव, श्याम नारायण यादव, रतीश श्रीवास्तव, एके ठुकराल, अशोक जायसवाल, दिलीप गुप्ता, धीरज सिंह, संतोष मिश्रा, पिंटू यादव, शेषलाल पटेल, रमेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें