फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाटों पर लगी आस्था की डुबकी

Tue, 06 Jan 2015 12:33 AM IST
संवाददाता, ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पौष पूर्णिमा पर सोमवार को जिले के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने बाबा सेमराधनाथ धाम पर दर्शन कर दान किया।
विज्ञापन


सेमराध के अलावा रामपुर, सीतामढ़ी गंगा घाट पर भी श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। पहले स्नान पर्व के साथ ही सेमराधनाथ में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है।

काशी-प्रयाग और विंध्य की संगम स्थली के रूप में विख्यात सेमराधनाथ में कल्पवास की तैयारी करीब पखवारे भर पूर्व ही शुरू हो गई थी। प्रथम स्नान से पूर्व ज्यादातर कमियों को दूर कर लिया गया है।

सोमवार को भोर से ही श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर बाबा सेमराधनाथ का दर्शन पूजन किया। प्रथम स्नान के लिए दूर दराज से आने वाले श्रद्धालु रविवार की शाम ही घाटों पर पहुंच गए थे,
विज्ञापन
विज्ञापन


 जबकि दूसरे स्नान के लिए लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। दूसरे स्नान से गंगा घाटों पर आस्था की भीड़ अधिक बढ़ जाएगी।

गुरु पद उत्तराधिकारी करुणा शंकर दास ने बताया कि पहले स्नान पर्व पर अन्य स्नान की अपेक्षा कम ही लोग आते हैं। स्नान के लिए जिले के अलावा जौनपुर तक के लोग यहां आते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें