फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। चीन सीमा पर 20 भारतीय जवानों की शहादत पर जिले में हर तरफ आक्रोश देखने को मिल रहा है। सोमवार को सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने औराई चौराहे पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन कर विरोध जताया। कहा कि चीन निर्मित सामान का पूरी तरह बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर चीन मुर्दाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाए गए।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पांडेय के नेतृत्व में सड़क पर उतरे संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि चीन व्यवसाय हमारे देश में कर रहा है और हमें ही आंख भी दिखा रहा है। हमारी जमीन को कब्जा करने की मंशा पाले ड्रैगन ने धोखे से 20 जवानों को मार दिया। इस शहादत को ऐसे ही नहीं भूलेंगे। पूरा देश इसका प्रतिकार करेगा। इसके बाद चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन किया।
कहा कि संगठन ने चीन निर्मित सामान का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। लोगों को भी इसके लिए जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय ने कहा कि हम केंद्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि चीन के साथ सभी तरह के व्यापार को बंद किया जाए। महासचिव बृजेश सिंह, जिला प्रवक्ता शिवमंगल सिंह, प्रवक्ता अवधेश राय, कार्यालय प्रभारी नितिन त्रिपाठी, अमित पांडेय, शिवममिश्रा, सत्यम चतुर्वेदी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें