फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यास का असर: शहर से लेकर देहात तक सड़कों पर कीचड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात यास का असर तीसरे दिन शनिवार को भी कालीन नगरी में देखने को मिला। सुबह से दोपहर 12 बजे तक रिमझिम बारिश होती रही। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। तीन दिन हुई बारिश से शहर से लेकर देहात तक सड़कों पर कीचड़ का साम्राज्य हो गया। कई स्थानों पर बाइक सवार फिसलने से घायल हो गए।
विज्ञापन

अरब सागर से उठे ताउते तूफान के बाद यास ने लोगों को परेशान किया। 26 मई की रात से शुरू हुई हल्की और रिमझिम बारिश 27, 28 और 29 मई तक होती रही। सड़कें कीचड़युक्त होने से बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। दिन भर रूक-रूककर हो रही बारिश से लोग घरों में ही ज्यादा देर तक रहे। जरूरी कामकाज भी नहीं निपटा सके। ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, सुरियावां, मोढ़, चौरी, जंगीगंज, ऊंज, सुभाषनगर, औराई, घोसिया सहित अन्य बाजारों में निचले इलाकों में जलजमाव हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मांगलिक सीजन में शादी-विवाह को लेकर लोग चिंतित रहे।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि 30 मई से मौसम सही होने की संभावना है, हालांकि बादल छाए रहेंगे। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि यास से किसानों को कोई नुकसान नहीं हुआ। आंधी-तूफान न होने संग तेज बारिश नहीं हुई। जिससे मूंग, उर्द और सब्जी की खेती प्रभावित नहीं हुई। बारिश से किसान धान की नर्सरी डालने में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि ताउते में आए तूफान और बारिश से किसानों को नुकसान हुआ। वहीं दूसरी ओर तीन दिनों तक हुई बारिश से खेतों में तैैयार उर्द, मूंग और भदैला की फसल को तोड़कर किसान सुरक्षित करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें