फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब : संयुक्त टीम ने चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/लालानगर। अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत के बाद जिले की पुलिस और आबकारी टीम शनिवार को अलर्ट हो गई। संयुक्त टीम ने जांच अभियान चलाया। टीम के इस अभियान से अंग्रेजी, देशी, बियर, मॉडल दुकान संचालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी आरपी सिंह चौहान ने बताया कि संयुक्त टीम में शामिल औराई, भदोही, ज्ञानपुर के एसडीएम, सीओ, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक समेत विभागीय निरीक्षकों ने कौलापुर, मिर्जापुर रोड तिराहा गोपीगंज, लालानगर, औराई, माधोसिंह, जयरामपुर-घोसिया, खमरिया नगर, सुभाषनगर, सीतामढ़ी, कोइरौना, सुरियावां, पाली, मोढ़, सरोई, नईबाजार, भदोही नगर, दुर्गागंज, दानूपुर, मतेथू, अभोली, गड़ौरा, ऊंज, अइनछ, बीरमपुर, रोही, महाराजगंज, बाबूसराय, उगापुर, कठारी, सुंदरपुर, गिराई, कठौता, जंगीगंज, सूफीनगर-गोधना आदि क्षेत्रों तक पहुंच कर स्टाक रजिस्टर, ब्रांड के उपलब्धता की जांच कराई गई है। चेतावनी दिया है कि मिलावटी और जहरीली शराब का मामला सामने आने पर लाइसेंसधारक बख्शे नहीं जाएंगे। एसडीएम सदर चंद्रशेखर, सीओ एके सिंह की टीम राजमार्ग क्षेत्र में विशेष चौकसी बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें