फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी

Thu, 02 Jun 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
गोपीगंज के बड़ेशिव मंदिर पर आयोजित भाजपा की बैठक में बोलते सांसद वीरेंद्र सिंह।
विज्ञापन
गोपीगंज नगर के बड़े शिव मंदिर पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें 13 जून को इलाहाबाद में प्रधानमंत्री की होने वाली रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। संगठन से जुडे पदाधिकारियों को रैली सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। 
विज्ञापन

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री पहली बार इलाहाबाद आ रहे हैं। रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से गांव-गांव पहुंचकर लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते कांग्रेस धीरे-धीरे देश से खत्म हो रही है। प्रदेश की सपा और पूर्ववर्ती सरकार ने यूपी को पीछे धकेल दिया। विस चुनाव को देखते हुए रैली महत्वपूर्ण होगी। बैठक में जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज, रणजीत सिंह कुशवाहा, शैलेंद्र दूबे, प्रदीप सिंह, प्रिय कुमार श्रीवास्तव, राकेश दूबे, विनीत बरनवाल, चंद्रूलाल चंद्राकर सहित कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें