फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

226 लोगों के पेंशन पर रोक

Thu, 02 Jun 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
लाख कोशिशों के बाद भी सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिले के दो विकास खंडों में लाभार्थियों के एक साथ दो-दो पेंशन का लाभ लेने का मामला प्रकाश में आया है। एक लाभार्थी वृद्धा और विधवा पेंशन का लाभ कई साल से ले रही है। इस बीच विभाग ने दोहरी पेंशन का लाभ ले रहे 226 लोगों की पेंशन पर रोक लगाने का दावा किया है। 
विज्ञापन

जनता को सहूलियत देने के लिए समाजवादी पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन के तहत प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस तरह करीब एक लाख 10 हजार लाभार्थियों को योजनायों से लाभान्वित किया जाता है। इसमें समाजवादी पेंशन के करीब 35 हजार, वृद्धा पेंशन के 38 हजार, विधवा पेंशन के 22 हजार और विकलांग पेंशन के करीब 12 हजार लाभार्थी शामिल हैं। समाज कल्याण विभाग का दावा है कि लाभार्थियों के बैंक खातों से आधार नंबर लिंक होने पर करीब 226 लाभार्थी दोहरी पेंशन का लाभ लेते पाए गए। ऐसे लाभार्थियों के पेंशन पर रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें