फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 1.31 करोड़ से बनेगा जनपद का पहला मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी ज्ञानपुर। शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए जिले में पहले मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय की स्थापना की कवायद शुरू हो गई है। ज्ञानपुर नगर से सटे प्राथमिक विद्यालय भिदिउरा को अपग्रेड किया जाएगा। इसके विकास के लिए 1.31 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है, जिसमें 65 लाख रुपये का आवंटन भी हो गया है।
विज्ञापन

जिले में 885 परिषदीय और करीब 750 निजी एवं कान्वेंट विद्यालय संचालित हैं। शासन स्तर से सरकारी विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का लगातार प्रयाास किया जा रहा है। अब नई शिक्षा नीति के तहत मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट स्कूल का निर्माण कराया जाएगा। इसमें नर्सरी से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं चलेंगी। छात्रों को हाईटेक भवन के साथ अन्य सुविधाएं मिलेंगी। स्कूल की स्मार्ट कक्षाओं में छात्रों को पढ़ाया जाएगा। एक लाइब्रेरी होगी, जिसमें छात्रों को बैठकर पढ़ने के लिए सभी सुविधाएं मिलेंगी। कंप्यूटर लैब, साइंस और रोबोटिक्स के बारे में सीखने के लिए मॉड्यूलर कंपोजिट लैब, स्मार्ट क्लासरूम और स्टाफ रूम भी होंगे। बाल वाटिका, न्यूट्रिशन गार्डन, वाईफाई और आनलाइन सीसीटीवी निगरानी की सुविधाएं भी होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय भिदिउरा का चयन अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के लिए किया गया है। एक करोड़ 31 लाख से इसे अपग्रेड किया जाएगा। जल्द ही इसका काम शुरू कराया जाएगा।
-
स्कूल में होगा स्टेज और ओपेन जिम
ज्ञानपुर। सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों के लिए पर्याप्त स्थल एवं स्पोर्ट्स ग्राउंड की व्यवस्था की जाएगी। एक स्थायी स्थान पर झंडा फहराने और बच्चों के लिए परेड मार्च के लिए समुचित स्थान, खेलकूद के लिए विभिन्न प्रकार के झूलों, ओपेन जिम की सुविधा भी रहेगी। हर कक्षा कक्ष में बच्चों की उम्र के हिसाब से डेस्क-बेंच की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषताएं-
- समर्पित रिडिंग कार्नर के साथ लाइब्रेरी।
- भाषा प्रयोगशाला समाधान के साथ कंप्यूटर लैब।
- गणित और विज्ञान की मॉडयूलर कंपोजिट प्रयोगशाला।
- वर्चुअल कक्षा के साथ इंटरैक्टिव डिस्पले स्मार्ट बोर्ड से स्मार्ट क्लास।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें