सामाजिक संस्था समाज विकास मंच की ओर से स्वास्थ्य विभाग को एक एंबुलेंस और छह वेंटिलेटर आईसीयू बेड उपलब्ध कराई गई। संस्था के अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
बताया कि 30 मई शनिवार को जिलाधिकारी की उपस्थिति में एंबुलेंस, आईसीयू बेड स्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द किया जाएगा। एंबुलेंस सेवा मरीजों को प्रयागराज, वाराणसी, गोपीगंज, ज्ञानपुर सहित अन्य अस्पतालों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इसके अलावा छह आईसीयू वेंटीलेटर मशीन दी जा रही है। यह कटरा, औराई, बरौत, ज्ञानपुर सहित अन्य अस्पतालों में रखा जाएगा। वहीं बिजली बाधित होने की समस्या को देखते हुए जनरेटर भी उपलब्ध कराया गया है।