फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन की योजनाओं का किया बखान

Tue, 12 May 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई ब्लाक  के महथुआ में सोमवार को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक  सभा की ओर से चौपाल लगाकर अल्पसंख्यकों की समस्याएं सुनी गई। चौपाल में सभा के पदाधिकारियों ने अखिलेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

अल्पसंख्यकों को हक  के  लिए जागरूक  होकर अपने हित की योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। चौपाल में अल्पसंख्यकों, पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभा के अध्यक्ष मजीद अंसारी, उपाध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, महासचिव शकील खां दादा को माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने महथुआं को लोहिया गांव होने पर सपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि  शासन की ओर से अल्पसंख्यकों के  हित में कई योजना चलाई गई है। इसका लाभ उन्हें जरूर लेना चाहिए, जिससे उनकी समस्याओं का निदान हो सके। इस मौके पर रहमत अली अंसारी, सर्फुद्दीन अहमद, इकबाल अहमद, मैनुद्दीन नेता, सर्फराज, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें