फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबने से दो भाइयों की मौत

Tue, 28 Apr 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज थाना क्षेत्र के  जहांगीराबाद गांव निवासी बबलू सिंह की पुत्री की बारात सोमवार क ो आनी थी। बहन की बेटी की शादी में शामिल होने सुल्तानपुर जिले के अमेठी निवासी स्व. पपलू सिंह की पत्नी अपने बच्चों अमन सिंह (16), अभ्भू सिंह (15) के  साथ आई थीं।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह दस बजे के करीब अमन, अभ्भू शादी में आए जौनपुर के  सदरेपुर निवासी छोटू (12) पुत्र पप्पू सिंह, खुटहन निवासी अनमोल (11) पुत्र जय प्रकाश के साथ गंगा में स्नान करने गए।

नहाने के दौरान गहराई में जाने से एक किशोर डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में बाकी तीनों भी डूबने लगे। उनका शोर सुनकर
पास में मछली मार रहे मछुआरों ने नदी में छलांग लगा दी और छोटू और अनमोल को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन अमन और अभ्भू डूब गए। उनके डूबने की खबर मिलते ही रिश्तेदारों समेत बड़ी संख्या में आसपास के  लोग तट पर जमा हो गए। बाद में गोताखोरों ने जाल डालकर दोनों के शव को बाहर निकाला। आनन-फानन में उन्हें गोपीगंज के  एक  निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाकर मृतकों के परिवारीजन भी पहुंच गए थे। रिश्तेदारी में आए किशोरों की मौत से शादी की खुशियां गम में बदल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें