फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ के अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत

Tue, 07 Jun 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
  नगर से सटे अहिमनपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात ट्रेन से कटकर मऊ जिले के निवासी  अधेड़ की मौत हो गई। वह अहिमनपुर में रहकर राजगीर का कार्य करता था। सुबह ट्रैक पर शव दिखा तो वहां सैकड़ों लोग जुट गए। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी है। 
विज्ञापन

मऊ जिला निवासी बालई मिस्त्री (55) पिछले कई साल से अहिमनपुर में रहकर घर बनाने का काम करता था। प्रतिदिन की तरह वह रविवार शाम को खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। रविवार को सुबह अहिमनपुर स्टेशन पर उसका शव मिलने के बाद आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। ग्रामीणों का कहना था कि रात आठ बजे तक वह अपने कमरे पर ही था। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। माना जा रहा है कि रात में उसने किसी ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अहिमनपुर स्टेशन प्रभारी जेएन  दास ने कहा कि अधेड़ की किन परिस्थितियों में मौत हुई यह पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें