फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से खेलने के लिए निकली मासूम का कुएं में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली के सरायजगदीश गांव में घर से खेलने के लिए निकली चार वर्षीय बालिका का शव तीसरे दिन सोमवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में उतराया हुआ मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

बीते 18 फरवरी को सुरेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने तहरीर में बताया था कि चार वर्षीय पौत्री अंशिका कुछ बच्चों के साथ खेलने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार के लोग और पुलिस बालिका की तलाश कर रहे थे, इसी बीच सोमवार को सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थिति कुएं में मासूम का उतराया हुआ शव कुछ लोगों ने देखा। इसकी जानकारी परिवार के लोगों और पुलिस को हुई तो शव कुएं से बाहर निकाला गया। शव निकालने पर परिवार के लोगों ने शिनाख्त अंशिका के रूप में की। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह कुएं के पास कैसे पहुंची, इस बात का जवाब किसी के पास नहीं था। उप निरीक्षक अकरम खान ने बताया कि सुरेश कुमार ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पौत्री खेलने के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। सोमवार को शव कुएं में उतराया मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें