फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बारिश के बाद बढ़ेगा खतरा, संक्रामक बीमारियों को लेकर रहे सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बारिश का सीजन शुरू होते ही संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जगह-जगह जलजमाव के कारण मच्छर जनित बीमारियों के पनपने का खतरा रहता है। इसके अलावा बारिश में भींगने से भी तमाम बीमारियों का खतरा बना रहता है। इस तरह मौसम में बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें बारिश के मौसम में स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर बचाव को लेकर जागरूक किया गया है। जिले में मानसून लगभग 20 दिन की देरी से आया है। बारिश के मौसम में संक्रामक और मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बना रहता है। ऐसे में मौसम में सेहत को लेकर भी विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। जिला अस्पताल में इन दिनों औसतन 900 की ओपीडी हो रही है। अब बारिश होने के बाद संक्रामक बीमारी से संबंधित मरीजों की संख्या में इजाफा होगा। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को विशेष सावधान रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि बारिश के मौसम में वातावरण में नमी और जगह-जगह पानी जमा होने के कारण बैक्टीरिया, वायरस और मच्छरों के पनपने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, जिससे संक्रामक बीमारियों, वायरल फीवर, और दूषित पानी से होने वाली समस्याओं का प्रकोप बढ़ जाता है। इसमें डेंगू और चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियां होती हैं। वहीं बारिश में भींगने से फंगल इंफेक्शन और सर्दी जुकाम जैसी भी समस्याएं होती हैं। ऐसे में इस तरह के मौसम में विशेष सतर्क रहने की जरूरत हैं।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
- खानपान का विशेष ध्यान रखें, बाहर का खाने से बचें।
- घर के अंदर और बाहर साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें।
- बारिश में भींगने के बाद तत्वा संबंधी बीमारी से बचने के लिए शरीर को अच्छे से सुखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें