ज्ञानपुर नगर में पद यात्रा निकालकर चढ़ावा चोरी का विरोध करते कांग्रेस के लोग। संवाद
ज्ञानपुर। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस की ओर से सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में निकली सद्बुद्धि पदयात्रा ज्ञानपुर के गांधी पार्क से शुरू होकर पूरे नगर में निकली। कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग से पदयात्रा करते हुए दूधनाथ मंदिर पहुंचे, जहां भगवान के समक्ष पूजा-अर्चना कर दोषियों एवं सत्ता में बैठे लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करने की। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि भगवान श्रीराम हम सभी देशवासियों की आस्था, मर्यादा और संस्कृति के प्रतीक हैं। करोड़ों लोगों की श्रद्धा का केंद्र रहे प्रभु श्रीराम को भारतीय जनता पार्टी ने आस्था के बजाय राजनीति का माध्यम बना दिया है। चुनाव के समय भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा आज राम मंदिर में चढ़ावा चोरी जैसी गंभीर घटनाओं पर मौन है। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार राजन, निवर्तमान प्रदेश सचिव राकेश कुमार मौर्य, सुरेश चंद्र मिश्रा, प्रेम बिहारी उपाध्याय, राजेश्वर दुबे, सुरेश उपाध्याय आदि रहे।