फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नदाताओं की खुशहाली से देश को मिलेगी मजबूती

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। किसान आंदोलन के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को भी विधानसभा क्षेत्र ज्ञानपुर के सुभाषनगर बाजार में पदयात्रा निकाल कर काले कानून को वापस लेने की आवाज उठाई।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद के साथ कार्यकर्ताओं ने कई गांवों का भ्रमण भी किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि अन्नदाताओं के खुशहाल रहने पर एक मजबूत देश की कामना की जा सकती है न कि इनके नाम पर ओछी राजनीति से। कुंवर प्रमोदचंद मौर्य ने कहा कि लघु और सीमांत अन्नदाताओं की जमापूंजी को गिरवी रखने और देश को गुलाम बनाने की रणनीति पूंजीपतियों के इशारे पर केंद्र सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि जब भी अन्नदाता पर संकट आया है एकजुटता से आरपार की लड़ाई से बड़ी कामयाबी मिली है। क्षेत्र के विधानसभा अध्यक्ष लालचंद बिंद ने कहा कि अन्नदाता विरोधी कानून को बनाने से पहले कोई निर्णय नहीं लिया गया। सिर्फ दिखावे के लिए अन्नदाताओं को छला जा रहा है। 16 दिन से दिल्ली बार्डर पर देश के अन्नदाता कानून को वापस कराने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जब तक काले कानून को वापस लेकर अन्नदाताओं को संतुष्ट नहीं किया जाएगा तब तक सपाजन चुप नहीं बैठेंगे। इस मौके पर जावेद खान, धर्मराज मिश्रा, महेश यादव, सरिता बिंद आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें