फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल में देश का हुआ सर्वांगीण विकास : नागेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर शुक्रवार को जोरई स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य नागेन्द्र सिंह रघुवंशी ने भाजपा की उपलब्धियों पर चर्चा की। कहा कि भाजपा सरकार में साल 2014 से उच्च शिक्षा के साथ लोगों के जीवन में काफी बदलाव आए हैं।
देश में धार्मिक मान्यताएं बढ़ी हैं और धर्मस्थलों का विकास हुआ है। बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हर साल एक नया आईआईटी खुला है। भारत के एथलेटिक्स का परचम दुनिया में लहराया है। ओलंपिक में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। बताया कि 9 से 21 जून तक प्रदेशव्यापी अभियान आरंभ कर किया गया है। 11 सालों में देश का सर्वांगीण विकास हुआ है। संचालन संयोजक अखिलेंद्र सिंह बघेल चिंटू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने औराई विधानसभा के गोपीगंज में जीटी रोड पर पोल संख्या 41 पर एक राष्ट्र-एक चुनाव से संबंधित वॉल राइटिंग किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, लालता प्रसाद सोनकर, सुरेंद्रनाथ पांडेय, प्रदीप सिंह, गोवर्धन राय, मनीष पांडेय, वीरू शुक्ला, राकेश गुप्ता, राकेश सिंह, संगीता खन्ना आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें