फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश कभी नहीं भूल सकता भगत सिंह का बलिदान: विनोद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपीगंज के कठौता गांव में बृहस्पतिवार को सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई गई। पंडित विनोद श्यामधर मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के योगदान को याद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने औराई चीनी मिल के पुन: संचालन को लेकर संघर्ष का संकल्प लिया। विनोद श्यामधर मिश्रा ने कहा कि शहीद भगत ने देश की एकता और अखंडता के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ी। उन्होंने देश के जवानों में एक ऐसी प्रेरणा भरी कि पूरे देश में आजादी के प्रति क्रांति की लौ फूट पड़ी। उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता ।
विज्ञापन

आज उनके जैसा ही संघर्षशील व समर्पित व्यक्तित्व की आवश्यकता है। चीनी मिल की संचालन को लेकर कार्यकर्ता हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य सुरेश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि किसानों की आय दूना करने का सपना दिखाकर भाजपा ने किसानों को छलने का काम किया है। 2024 में जनता इन्हें सबक सिखाएगी। मौके पर राजेश पांडेय, गुजरी लाल उपाध्याय, जान मोहम्मद, अंकुर मिश्रा, बच्चे लाल, अरविंद कुमार, राजेंद्र कुमार, कैलाशपति सिंह, राजेंद्र सिंह समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें